Kartik Aaryan Best Movies List: कार्तिक आर्यन का नाम बॉलीवुड के सफल अभिनेताओं में शुमार है| बड़े-बड़े फिल्म निर्माता उनके साथ काम करने की इच्छा रखते हैं| उन्होंने अपने आप को बॉलीवुड जगत में अच्छे से साबित भी किया है| साल 2011 में प्यार का पंचनामा फिल्म से अपने करियर की शुरुआत करने वाले कार्तिक आर्यन ने अपार सफलता हासिल की है| उन्होंने बॉलीवुड को कई हिट फिल्में दी है| आज हम बात करने वाले हैं 5 Best Movies of Kartik Aaryan Career| 

Special About Kartik Aaryan Best Movies

कार्तिक आर्यन अपने फिल्मी करियर में अलग-अलग तरह की भूमिकाएं निभाने के लिए जाने जाते हैं| उनका हर वर्ग के लोग खासकर नौजवान बहुत ज्यादा पसंद करते हैं क्योंकि उनकी फिल्मों में हर तरह का तड़का होता है| रोमांस कॉमेडी से भरी उनकी फिल्में दर्शकों का मनोरंजन करने में सफल रही है| तो अगर आप भी कार्तिक आर्यन के फैन हो तो यह पोस्ट आपकी बहुत काम की है| आज हम आपको बताएंगे Kartik Aaryan ki best movies जिन्होंने उनका फिल्म जगत में एक अलग पहचान दिलाई है| 

Pyaar Ka Punchnama Movie of Kartik Aaryan: 

प्यार का पंचनामा मूवी 2011 को रिलीज हुई थी| यह एक रोमांटिक कॉमेडी मूवी थी जिसको दर्शकों ने खूब पसंद किया| अपनी पहले ही फिल्म से कार्तिक आर्यन दर्शकों के चाहिता बन गए| उनकी हर तरफ तारीफ होने लगी| फिल्म लोगों को इतनी ज्यादा पसंद आई की इसका दूसरा part भी बनाया गया जो के 16 अक्टूबर 2015 को रिलीज हुआ| यहीं से कार्तिक आर्यन की फिल्मी सफर की शुरुआत हुई| फिर उन्होंने पीछे मुड़कर नहीं देखा और काफी समय से अपने आप को फिल्म इंडस्ट्री में अच्छे से स्थापित कर रखा है| 

Sonu Ke Titu Ki Sweety- 2018 Release 

सोनू की टीटू की स्वीटी फिल्म 2018 में रिलीज हुई थी| इस फिल्म का कॉन्सेप्ट थोड़ा हटके था जिसमें की दोस्ती और प्यार का एक गजब कांबिनेशन दिखाया गया था| इसमें दिखाया गया है कि जब कोई इंसान शादी करना करने का फैसला लेता है और उसकी दोस्ती और प्यार में से किसी एक को चुनना होता है तो वह दोस्ती को शादी से ऊपर रखता है| 

फिल्म में टीटू को एक भले दिल वाला इंसान दिखाया गया है जो हर किसी के प्यार में आसानी से पड़ जाता है| और उसका दोस्त सोनू उसको इस सबसे बढ़ाने की पूरी कोशिश करता है लेकिन वह हर बार नाकाम रह जाता है| अगर आपने अभी तक कार्तिक आर्यन की यह फिल्म नहीं देखी है तो आपको यह फिल्म एक बार जरूर देखनी चाहिए| 

लुका चुप्पी मूवी कार्तिक आर्यन – Kartik Aaryan Luka Chuppi Movie 

लुका चुप्पी फिल्म में कार्तिक आर्यन के किरदार का नाम गुड्डू माथुर है| यह रोमांटिक कॉमेडी फिल्म लड़का लड़की के लाइव इन रिलेशनशिप के इर्द-गेट घूमती है| फिल्म में Kriti Sanon, रश्मि त्रिवेदी की भूमिका में नजर आई|

गुड्डू जो की एक चैनल का रिपोर्टर है उसको रश्मि से प्यार हो जाता है| इसके बाद दोनों एक साथ रहना शुरू कर देते हैं| हालांकि उनके माता-पिता प्यार मोहब्बत के खिलाफ होते हैं| इस सबसे बचने के लिए वह झूठा-मोटा शादी नाटक करते हैं| यह सब करते हुए दोनों को अलग-अलग तरह चुनौतियों का सामना करना पड़ता है जो इस फिल्म में कार्तिक आर्यन और कृति सेनन ने अपने अभिनय से बखूबी दर्शाया है| बाकी इस फिल्म का मजा उठाने के लिए आपको यह फिल्म एक बार जरूर देखनी चाहिए| यह Kartik Aaryan Best Movies में से एक है| 

Aaryan Dhamaka Movie 2021 (Kartik Aaryan Best Movies)

अब तक आपने कार्तिक आर्यन को रोमांटिक फिल्में करते हुए देखा था| लेकिन धमाका मूवी इस थीम से हटके फिल्म थी| और कार्तिक आर्यन को पहली बार सस्पेंस थ्रिलर धमाका मूवी में अलग तरह के किरदार में दिखाया गया| इस फिल्म में भी वह पत्रकार की भूमिका में नजर आते हैं जिनका नाम के अर्जुन पाठक होता है| गंभीर विषयों पर बनी Kartik Aaryan Dhamaka Movie में एक्टर ने एक बार फिर साबित कर दिया कि वह सिर्फ कॉमेडी या रोमांटिक रोल के लिए ही नहीं बने बल्कि और मैं एक्टिंग के और भी तरह के गुण बाकी हैं| 

Kartik Aaryan Bhool Bhulaiyaa 2 Movie (भूल भुलैया 2):

 

 

Bhool Bhulayiaa 2 Kartik Aaryan Best Movies रही| पहली फिल्म में अक्षय कुमार के शानदार अभिनय की वजह से दर्शकों को इस फिल्म से काफी उम्मीदें थी| लेकिन सवाल यह था कि क्या कार्तिक आर्यन वही अक्षय कुमार वाला एहसास इस फिल्म में ला पाएंगे क्या? लेकिन उन्होंने बखूबी अपने किरदार को फिल्म में निभाया|

मूवी में कार्तिक आर्यन को एक रोमांचक जीवन जीने वाला व्यक्ति के रूप में दर्शाया गया है| उसकी हर समय एडवेंचर का शौक रहता है| एक गलतफहमी की वजह से लोग उसको आत्माओं से बात करने वाला इंसान समझ बैठते हैं| शुरुआत से लेकर लास्ट तक Bhool Bhulayiaa 2 Movie में आपको बोर होने वाला कुछ भी नहीं मिलेगा| इस फिल्म ने कार्तिक आर्यन के फिल्मी करियर को एक नए मुकाम पर लाकर खड़ा कर दिया| 

तो दोस्तों यह थी कार्तिक आर्यन के फिल्मी करियर (Kartik Aaryan Best Movies) की पांच बेहतरीन फिल्में| हालांकि इसके बाद उन्होंने शहजादा फिल्म में अभिनय किया परंतु वह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कुछ ज्यादा कमल नहीं कर पाई| लेकिन इस एक्टर में निश्चय ही बहुत सारी अभिनेत्री क्षमताएं अभी बाकी हैं| अगर हम कार्तिक आर्यन को हिंदी सिनेमा का भविष्य कहे तो इसमें कोई गलत नहीं होगा|

उम्मीद करते हैं आपको हमारा आज का Entertainment News का आर्टिकल पसंद आया होगा| ऐसी और भी बॉलीवुड से जुड़ी खबरों की जानकारी के लिए आप हमारे साथ जुड़े रहें और इस जानकारी को अपने दोस्तों और परिवार वालों के साथ जरूर शेयर करें जो की कार्तिक आर्यन की अधिकारी के दीवाने हैं|

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *