Mukesh Ambani Becomes Asia Richest Man: दोस्तों बिजनेस दिग्गज मुकेश अंबानी ने एक बार फिर से साबित कर दिया है कि वह कमाई के मामले में किसी से भी पीछे नहीं है| हाल ही में जारी रिपोर्ट के अनुसार मुकेश अंबानी एक बार फिर से एशिया के सबसे अमीर व्यक्ति बन चुके हैं| कुल संपत्ति के मामले में मुकेश अंबानी नेगौतम अडानी को पीछे छोड़ दिया है| प्राप्त जानकारी के अनुसार Mukesh Ambani Net Worth 100 अरब डॉलर के आंकड़े को पार कर चुकी है|

Mukesh Ambani Asia Richest Man

Mukesh Ambani Net Worth 102 बिलियन डॉलर की संपत्ति के साथ अब ब्लूमबर्ग बिलेनियर इंडेक्स में 13वें स्थान पर आ चुके हैं| कुछ समय के लिए गौतम अडानी जी से पिछड़ने के बाद मुकेश अंबानी फिर से भारत के सबसे अमीर व्यक्ति बन चुके हैं|

How Mukesh Ambani Net Worth Increased?

प्राप्त जानकारी के अनुसार 11 जनवरी 2024 को उनकी कुल संपत्ति में लगभग तीन बिलियन डॉलर का इजाफा दर्ज किया गया| रिपोर्ट के मुताबिक गुरुवार को उनके भारतीय शेयर बाजार में Reliance sharesमें जबरदस्त बढ़ोतरी दर्ज की गई जिसने की उनको 100 अरब डॉलर के क्लब में शामिल होना सुनिश्चित कर दिया|

Mukesh Ambani Beats Gautam Adani- Becomes Asia Richest Man

गौतम अडानी को पछाड़ मुकेश अंबानी एशिया के सबसे अमीर व्यक्ति तो बन ही चुके हैं साथ ही अब पूरे एशिया में उनके मुकाबले कोई नहीं है|

How Mukesh Ambani Net Worth Increased

मुकेश अंबानी की रिलायंस इंडस्ट्रीज (RIL) में 42% की हिस्सेदारी है| कंपनी द्वारा तिमाही लाभ (Q3) रिपोर्ट के अनुसार रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड के share 22% तक बढ़ गए| Ambani Reliance Industries Limited shares की बढ़ोतरी के साथ ही मुकेश अंबानी की कुल संपत्ति का ग्राफ भी अचानक से ऊपर चला गया|

गौतम अडानी से पीछे चल रहे थे मुकेश अंबानी

हालांकि अगर पिछले हफ्ते की बात करें तो गौतम अडानी कुल संपत्ति के मामले में मुकेश अंबानी से आगे चल रहे थे| पिछले हफ्ते 96 अरब डॉलर संपत्ति के साथ मुकेश अंबानी दूसरे पायदान पर विराजमान थे जबकि 96.7 अरब डॉलर की संपत्ति के साथ गौतम अडानी पहले स्थान पर थे|

People With 100 Billion Dollar Net Worth:

दुनिया भर में केवल 12 ऐसे लोग हैं जिनकी संपत्ति 100 मिलियन डॉलर से ज्यादा है| इस लिस्ट में बिल गेट्स, मार्क जुकरबर्ग, जैफ और एलन मस्क जैसे व्यक्ति शामिल है| दुनिया के सबसे अमीर व्यक्तियों की सूची (World richest people) में सबसे ऊपर एलन मस्क है जिनकी कुल संपत्ति 200 अरब डॉलर से भी अधिक है| एलन मस्क एकमात्र ऐसे इंसान है जिनकी संपत्ति 200 अरब डॉलर को पार कर चुकी है|

Mukesh Ambani Vs Gautam adani

पिछले कुछ समय में गौतम अडानी ने मुकेश अंबानी को बिजनेस के मामले में बहुत जबरदस्त टक्कर दी थी| लेकिन हिडेनबर्ग की रिपोर्ट के आने के बाद गौतम अडानी जी की संपत्ति को बहुत नुकसान हुआ| हालांकि उन्होंने धीरे-धीरे रिकवर करते हुए दोबारा फिर से वापसी करनी शुरू कर दिया है| लेकिन अभी इसमें टाइम लग सकता है| ऐसे में यह उम्मीद लगाई जा रही है कि जिस तरह से रिलायंस के कारोबार में बढ़ोतरी हो रही है तो आने वाले कुछ समय तक मुकेश अंबानी के एशिया के नंबर वन पूंजीपति के तक पर विराजमान रहने की पूरी-पूरी संभावना है|

दोस्तों अगर आपको यह जानकारी अच्छी लगी हो तो इसको अपने दोस्तों के साथ शेयर जरूर करें| ऐसे ही बिजनेस से जुड़ी और रोचक जानकारियां पाने के लिए हमारी वेबसाइट गेट खबर को रोजाना विजिट करते रहे|

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *